{"_id":"658c61ffb8a6ba84c8089cb6","slug":"pashu-arogya-fair-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7400-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पशु आरोग्य मेले में 50 पशुओं की जांच हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पशु आरोग्य मेले में 50 पशुओं की जांच हुई
Wed, 27 Dec 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजांव में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कपिल देव कन्नौजिया, विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश यादव ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
मेले में डॉक्टर आनंद सिंह ने पशुपालकों को अपने पशुओं के रखरखाव के साथ-साथ समय से टीकाकरण कराने व कृत्रिम गर्भाधान कराने की जानकारी दी गई। मेले पहुंचे कुल 50 पशुओं का उपचार कर निशुल्क दवा वितरित की गई। मेले में आए पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव की जानकारी दी गई।
इसी क्रम में शनिचरा बाजार के पशु अस्पताल के कंपाउंडर अमित सिंह ने पशुओं में होने वाली बांझपन, कृत्रिम गर्भाधान, बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर टीकाकरण और उनका बीमा कराने के प्रति पशु पालकों को जागरूक किया।
विज्ञापन
रामपुर पशु अस्पताल के पशु डाॅक्टर उदयभान वरुण ने पशुओं में नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान कराने को कहा। उन्होंने दुग्ध उत्पादन पर बल दिया। इसके साथ ही पशुओं के अच्छे रखरखाव पर भी बल दिया गया। उन्होंने पशुओं में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और पशुओं के रखरखाव की जानकारी दी।
इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी आनंद सिंह, उदयभान वरुण, प्रधान मुकेश यादव. रामइकबाल प्रजापति, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।