{"_id":"64da77cff1a75a392d032994","slug":"partition-has-been-embarrassing-to-humanity-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-1627-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता को शर्मसार करने वाला रहा बंटवारा: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता को शर्मसार करने वाला रहा बंटवारा: डीएम
Tue, 15 Aug 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हुई गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि बंटवार मानवता को शर्मसार करने वाला रहा है। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। गोष्ठी में सपी सत्यजीत गुप्ता व एडीएम जय प्रकाश उपस्थित रहे।
गोष्ठी में विभाजन विभीषिका पर आधारित 28 मिनट की डाॅक्यूमेंट्री फिल्म दिखाया गया। जिसमें लाखों लोगों के विस्थापन, मानवीय त्रासदी की घटनाएं, मानवता और सभ्यता पर अत्याचार, ब्रिटिश शासन की दूषित मानसिकता को महसूस किया गया।
डीएम ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाये जाने की मुख्य वजह यह है कि हम सब इस ऐतिहासिक घटना, जिसने मानवता के इतिहास में अभूतपूर्ण सर्वनाश किया है, को देख कर याद रखें और स्वयं को और अपने आने वाली पीढ़ियों को भी बताएं। जिससे भविष्य में कभी भी इस प्रकार की घटना न दोहरायी जाए। जिससे मानवता को शर्मसार होना पड़े।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्ने में बहुत ही दर्दनाक लिखा गया है। उन्होंने कहा कि सत्य घटनाओं पर आधारित त्रासदी की डाॅक्यूमेन्ट्री फिल्म देखने के बाद जो अन्तर्मन से पीड़ा निकली है वह बहुत ही दर्दनाक है और विभाजन के समय की त्रासदी को जिस परिवार ने झेला है, हम उसकी कल्पना भी नही कर सकते हैं।
इस मौके पर उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, तहसीलदार डाॅ. सुनील कुमार, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी डाॅ. श्वेता त्रिपाठी, बलदाऊ शर्मा आदि मौजूद रहे।