{"_id":"68c1bd7b60c4940dc80ae2d9","slug":"parents-of-divyang-children-participated-in-the-counseling-program-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138215-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परामर्श कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के अभिभावक हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परामर्श कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के अभिभावक हुए शामिल
Wed, 10 Sep 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बीआरसी खलीलाबाद पर बुधवार को दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों हेतु परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए दी जा रही सुविधाओं के विस्तृत चर्चा की गई तथा स्पेशल एजुकेटर द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को दिए जा रहे सुविधाओं के बारे में बताया गया।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि मुख्य तौर पर दिव्यांग बच्चों को विद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही सुगम्य वर्कशीट दिव्यांग छात्रवृत्ति बालिकाओं हेतु गंभीर रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए एस्कॉर्ट अलाउंस, गंभीर रूप से असक्षम बच्चे जो विद्यालय नहीं आ सकते उनके लिए होम बेस किट तथा ऐसे बच्चे जिनका मेडिकल प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बना है उनके लिए मेडिकल सर्टिफिकेशन कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर मेडिकल कैंप का आयोजन तथा फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधा के बारे में चर्चा की गई।
फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर सुशील कुमार ने कहाकि अपने बच्चों के साथ प्रतिदिन कुछ समय एक्सरसाइज करने में जरूर दें। जिससे उनकी हड्डियों में डिफारमिटी को रोका जा सके तथा वह दिव्यांगता की तरफ जाने से रोक सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर बीईओ जनार्दन यादव, स्पेशल एजुकेटर अर्चना त्रिपाठी, सविता उपाध्याय, विश्वनाथ विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।