{"_id":"65c2722718a9cad67e07a19a","slug":"panic-among-drug-dealers-due-to-police-action-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-109413-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में दहशत
Tue, 06 Feb 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में ताबड़तोड़ पुलिस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में दहशत है। एक साल के भीतर मादक पदार्थ के 38 आरोपियों को दबोचकर पुलिस ने शिकंजा लगाने का काम किया। वहींं, शस्त्र अधिनियम में 144 एवं अवैध शराब के मामले में 652 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले की पुलिस ने एक साल के भीतर एनडीपीएस मामलों के कुल 34 केस दर्ज किए। इनमें से 38 आरोपी अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा। इसके अलावा शस्त्र अधिनियम के 144 आरोपी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। मादक पदार्थ की तस्करी व बिक्री के अवैध गतिविधियों में शामिल उक्त आरोपी अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 18 किलो ग्राम गांजा, 0.0295 ग्राम अफीम, 339.06 ग्राम स्मैक व 584 नशीली गोली बरामद कर जेल भेजा। अवैध शस्त्र रखने तथा शस्त्रों के दुरूपयोग के संबंध में शस्त्र अधिनियम के तहत 144 अभियोग में सभी को गिरफ्तार कर एक फैक्ट्री मेड रिवाल्वर, एक पिस्टल, 12 कारतूस, 12 देशी पिस्टल और कट्टा व 135 धारदार हथियार बरामद कर आरोपी को जेल भेजकर कार्रवाई की। इसके साथ ही आबकारी अधिनियम के तहत 648 मामलों में कुल 652 आरोपी अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2.5 लीटर अग्रेजी शराब, 7272 लीटर कच्ची शराब व 113 भट्ठी एवं तमाम उपकरण तथा लगभग 726 क्विंटल लहन नष्ट कराया।
जनपद में मादक पदार्थ की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था। एक साल के भीतर मादक पदार्थ के 38, शस्त्र अधिनियम में 144 और अवैध शराब के मामले में 652 आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
सत्यजीत गुप्ता, एसपी