फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pandit Nehru's birth anniversary celebrated as Children's Day

Sant Kabir Nagar News: बाल दिवस में रूप में मनाई गई पंडित नेहरू की जयंती

Sat, 15 Nov 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 15 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pandit Nehru's birth anniversary celebrated as Children's Day
सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में बाल मेले में बच्चों के स्टाल का निरीक्षण करते हुए अति​थिगण । स्रोत  - फोटो : katra news
संतकबीरनगर। पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में बाल मोला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहां बच्चों ने व्यंजनों की स्टाल सजाई और वैज्ञानिक माडल पेश कर लोगों को प्रभावित किया।
विज्ञापन

खलीलाबाद के सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बाल दिवस पर बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने व्यंजनों की स्टॉल सजाई और वैज्ञानिक मॉडल पेश कर किया लोगों को लुुभाया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर विनीता पाठक, पूर्व प्रोफेसर ओपी पांडेय, सूर्या ग्रुप चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बाल मेले में लजीज व्यंजनों की प्रदर्शनी लगी। डॉ. चतुर्वेदी ने स्टॉलों से खरीदारी कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विज्ञान प्रदर्शनी में भविष्य के इंजीनियरों ने तकनीकी आविष्कारों के मॉडल दिखाए। डॉ. चतुर्वेदी ने विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए। प्रो. विनीता पाठक ने कहा कि कम समय में बेहतर प्रस्तुति से साबित होता है कि यह बच्चे आगे चलकर देश को नई ऊंचाइयां देंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, बलराम उपाध्याय, अर्चना त्रिपाठी, आरती चौधरी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में दक्षिणांचल के एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में शुक्रवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, सूर्या ग्रुप चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और एकेडमी एमडी राकेश चतुर्वेदी ने नौनिहालों का उत्साह बढ़ाया। पूर्व विधायक जय चौबे ने बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। भारतीय-पाश्चात्य व्यंजनों की मोहक खुशबू और चंद्रयान-2, राफेल, तेजस, अग्नि मिसाइल जैसे मॉडलों ने समारोह में चार चांद लगाए। अतिथियों ने मां सरस्वती, पं. नेहरू और संस्थापक स्वर्गीय पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि बच्चे समाज की ताकत हैं। बेहतर शिक्षा, संस्कार देकर उन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है। बाल मेले में छोला भटूरा, इडली-डोसा, बर्गर, चाउमीन, टिकिया, रसगुल्ला की धूम रही। अतिथियों ने हर स्टॉल पर स्वाद चखा और पुरस्कार दिए। संचालन हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस दौरान प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी, दिव्येश चतुर्वेदी, डॉ. सत्यम चतुर्वेदी, पं. रजत चतुर्वेदी, अभयानंद सिंह, अजय पांडेय, राम ललित कन्नौजिया, महेंद्र चौधरी, आनंद कुमार, एसएन शुक्ला, धर्मेंद्र चौरसिया, प्रीती पांडेय, प्रतिभा श्रीवास्तव, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार पौली विकास क्षेत्र के माडल प्राथमिक विद्यालय बछईपुर में बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन किया। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों के साथ केक काटा। उन्होंने कहा कि नौनिहाल बच्चों द्वारा आकर्षण बाल मेला लगा कर विभिन्न गतिविधि प्रस्तुत कर मन मोह लिया। माझा क्षेत्र की छिपी प्रतिभा को यहां के शिक्षकों ने निखारने का काम किया है। परिषदीय विद्यालय के बच्चे किसी कान्वेंट से काम नहीं है। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पाण्डेय, आदर्श मणि त्रिपाठी, ऋषि शंकर, देवी चरन, राम वृक्ष कन्नौजिया, महेंद्र यादव,अमन, राम आधार, सुमित्रा, प्रेमा, माधुरी व पुष्पा आदि मौजूद रहे।

बेलहर क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर बाल मेला आयोजित किया गया। इसमें प्राथमिक विद्यालय मंझरिया पाठन, जंगल बेलहर, लोहरौली मिश्र, कैथवलिया, बेलवा सेंगर, बालेपार,सिहझुडी, पवरिहा आदि शामिल रहे। बाल मेले में बच्चों द्वारा स्वनिर्मित खाद्य सामग्री, सिलाई, कढ़ाई, पेंटिंग व रंगोली की प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों के स्टॉल पर आधुनिक व्यंजनों के साथ साथ चाट बतासा, चाऊमीन, बर्गर, समोसे आदि के स्टाल लगाए गए। इस दौरान संतराम कन्नौजिया, वीरेंद्र कुमार, सिराजुद्दीन, रजनीश शुक्ला रिजवाना खातून, उर्मिला देवी सरस्वती चौधरी, संजू देवी, किरन देवी, सुमन, प्रियंका आदि उपस्थित रहे।

सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में बाल मेले में बच्चों के स्टाल का निरीक्षण करते हुए अतिथिगण । स्रोत 

सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में बाल मेले में बच्चों के स्टाल का निरीक्षण करते हुए अतिथिगण । स्रोत - फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed