फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Panchayats doing excellent work will be honored

Sant Kabir Nagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों का होगा सम्मान

Wed, 26 Nov 2025 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Panchayats doing excellent work will be honored
- ई-गवर्नेंस योजना के तहत पुरस्कृत की जाएंगी पंचायतें
विज्ञापन

- 30 नवंबर तक अपलोड करना होगा सारा डाटा व अन्य चीजें
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना के तहत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों को 30 नवंबर तक अपलोड करना होगा।

सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायतें हैं। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के तहत सेवा वितरण को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पुरस्कार प्रदान करने के निर्देश निदेशालय से दिया गया है।
विज्ञापन

भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग की ओर से राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार योजना 2026 के अंतर्गत ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य ई-गवर्नेंस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत सचिव को विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत को इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि से पूर्व ग्राम पंचायतों की ओर से निर्धारित पोर्टल पर प्रविष्टियों को अपलोड करना होगा। इसके पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन ग्राम पंचायतों का ब्यौरा जनपद स्तर पर भेजा जाना है। जिले स्तर पर मूल्यांकन के पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक ग्राम पंचायत का ब्यौरा राज्य स्तर पर अग्रसारित किया जाएगा। मूल्यांकन ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर गठित कमेटियों की ओर से किया जाना है।


00000

सभी एडीओ और सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा किए गए ई-गवर्नेंस से संबंधित नवाचारों और उत्कृष्ट पहल के नामांकन निर्धारित श्रेणियों में ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करवाएं। नामांकन दर्ज करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

-धर्मेश चंद्र पांडेय, बीडीओ, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed