फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Panchayat secretaries will have their biometric attendance recorded.

Sant Kabir Nagar News: पंचायत सचिवों की दर्ज होगी बायोमीट्रिक उपस्थिति

Thu, 06 Nov 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Panchayat secretaries will have their biometric attendance recorded.
सेमरियावां। अब ब्लॉक या घर बैठकर ग्राम पंचायतों का कामकाज पंचायत सचिव नहीं निपटा पाएंगे। पंचायत सचिवों को भी ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन बायोमीट्रिक उपस्थित दर्ज करानी होगी। एक से अधिक गांव वाले सचिव को क्रमवार रोजाना ग्राम पंचायतों में जाना पड़ेगा। सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


पंचायत सचिवों की संख्या कम होने के कारण ब्लाॅक की 113 ग्राम पंचायत को 24 क्लस्टर बनाया गया है। ग्राम पंचायत सचिवों को क्लस्टर वार तैनाती की गई है। ब्लाॅक में 12 पंचायत सचिवों की तैनाती है। किसी सचिव को एक, किसी को दो तो किसी सचिव को तीन क्लस्टर आवंटन किया गया है। ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने व सुविधाओं के लिए हर गांव में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

पंचायत भवन पर एक-एक पंचायत सहायक की तैनाती की गई है। लोगों को शिकायत रहती है कि ग्राम पंचायतों के सचिव ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर नहीं जाते हैं। अपना डोंगल दूसरे को देकर पंचायत भवन के कम्प्यूटर के माध्यम से भुगतान कर देते हैं। जिससे संबंधित ग्राम पंचायतों के लोगों को सचिव से मिलने के लिए ब्लॉक पर आना पड़ता है। शासन ने अब पंचायत सचिवों को गांव में जाकर बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। हर पंचायत सचिव को रोजाना ग्राम पंचायतों जाकर अपनी हाजिरी लगानी होगी। सेमरियावां के एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने बताया कि शासन ने ऑनलाइन हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया है। आदेश के पालन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के निर्देश पर सचिव को आदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed