फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   panchayat assistant not sit in panchayat bhawan

Sant Kabir Nagar News: पंचायत भवनों में नहीं बैठते पंचायत सहायक और सचिव

Mon, 18 Dec 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
panchayat assistant not sit in panchayat bhawan
प्रत्येक ग्राम पंचायत में 15 से 20 लाख रुपये खर्च करके बनवाए गए हैं पंचायत भवन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। गांव के लोगों को बगैर किसी भाग-दौड़ के गांव में ही एक छत के नीचे जरूरी सुविधाएं मिल सकें, इस उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 15 से 20 लाख रुपये खर्च करके सरकार ने पंचायत भवन का निर्माण कराया। पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण पंचायत भवन में कामकाज संचालित नहीं हो पा रहे हैं।

विकासखंड पौली की 55 ग्राम पंचायतों और विकासखंड हैंसर बाजार की 67 ग्राम पंचायतों में एक वर्ष के अधिक समय से पंचायत भवन बनकर तैयार हैं। सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई है। ग्राम पंचायत अधिकारी को भी पंचायत भवन में बैठने के लिए कहा गया है। कम्प्यूटर, कुर्सी, मेज, आलमारी, इन्वर्टर आदि उपकरणों की खरीद की गई। लेकिन कम्प्यूटर सहित अन्य सामान जहां प्रधान के घरों की शोभा बढ़ा रहे हैं, वहीं, पंचायत सहायक गायब रहकर प्रति महीने मानदेय ले रहे हैं।
विज्ञापन

एक-एक ग्राम पंचायत अधिकारी के जिम्मे 15 से 20 गांव का कार्य है तो वह कहीं न जाकर ब्लॉक पर ही रहकर काम काज निपटाते हैं। इतना ही नहीं परिवार रजिस्टर की नकल लोगों को तभी मिल पाती है जब वे दो से चार दिन तक ब्लॉक के चक्कर काटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ब्लॉक पर पहुंचे राम बुझारत, सुभद्रा देवी, जय श्याम, राधे किशुन, राम मनोहर आदि ने बताया कि चार दिन से परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ब्लॉक पर आ रहे हैं। परिवार रजिस्टर की नकल सेक्रेटरी साहब के मुंशी तो बना दिए हैं, लेकिन हस्ताक्षर कराने के लिए सेक्रेटरी साहब की तलाश करनी पड़ रही है। कमोवेश, यही हाल दोनों ब्लॉकों की समस्त ग्राम पंचायतों में है।

इस संबंध में एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव का कहना है कि पंचायत भवन को खोलकर 10 बजे से पांच बजे तक पंचायत सहायक को बैठने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी भी पहुंचकर आवश्यक कार्यों को करें। कोई पंचायत भवन बंद पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed