फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Paint smeared on Bhim Army's board, tension between two sides

Sant Kabir Nagar News: भीम आर्मी के बोर्ड पर पोत दिया पेंट, दो पक्षों में तनाव

Sat, 28 Oct 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 28 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Paint smeared on Bhim Army's board, tension between two sides
धर्मसिहवा। क्षेत्र के अतरी नानकार में भीम आर्मी के बोर्ड पर शुक्रवार को पेंट पोत देने से दो पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दोनों पक्ष बंजर की भूमि पर स्वामित्व के मुद्दे पर नवरात्र से पहले आमने-सामने हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों से 14 लोगों को हिरासत में लेकर उन्हें शांति भंग में पाबंद किया है।
विज्ञापन

अतरी नानकार गांव में नवरात्र से पहले पारंपरिक स्थान पर दुर्गा पंडाल बनाने गए कुछ लोगों को गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने यह कहकर रोका गया था कि यह भूमि आंबेडकर पार्क के लिए आवंटित की गई है। माहौल बिगड़ता देख मौके पर तहसीलदार मेंहदावल, सीओ, एसओ पहुंचे और दोनों पक्षों में सहमति कराकर गांव वापस कराया और पारंपरिक स्थान पर दुर्गा पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी बीच रात में किसी व्यक्ति ने विवादित जमीन के बगल में भीम आर्मी के लगे बोर्ड पर भगवा रंग का पेंट लगाकर उसे पर लिखे शब्द मिटा दिया। इससे दूसरा पक्ष आग बबूला हो गया और दोबारा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

एक पक्ष के लोगों ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने पर बुलाया। एक पक्ष अड़ा था कि हमारे समाज का आंबेडकर पार्क व धर्मशाला है तो दूसरा पक्ष इस बात पर अड़ा रहा कि वह किसी भी समुदाय का नहीं है। उसका सब लोग उपयोग करें। थाने में ही दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों से 14 लोगों को शांति भंग में पाबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ राम वशिष्ठ ने बताया कि अतरी नानकार गांव में बंजर की भूमि को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो रहे हैं। मामला राजस्व का है। विवाद को देखते हुए दोनों पक्षों से 14 लोगों को शांति भंग में पाबंद कर दिया गया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। एसडीएम को निर्देश दिया गया है कि प्रकरण की जांच कर विवाद का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed