फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pahale log paidal aur taange se aate the mela

पहले लोग पैदल और तांगे से आते थे मेला

Mon, 07 Mar 2022 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
pahale log paidal aur taange se aate the mela
सोमवार को तामेश्वरनाथ मेले में उमड़ी भीड़। - फोटो : KHALILABAD
पहले लोग पैदल और तांगे से आते थे मेला
विज्ञापन

तामेश्वरनाथ मेला: लोगों ने साझा की अतीत की यादें
हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। संसाधन बढ़े तो दूरियां भी सिमट गईं। आज सामान की ढुलाई के लिए तांगा और बैलगाड़ी कभी-कभार ही दिखाई देते हैं। 70-80 के दशक में यही संसाधन लोगों के लिए यात्रा का जरिया थे।
हरिहरपुर निवासी अनिमेष पांडेय, तामेश्वरनाथ निवासी अभय नाथ भारती ने बताया कि 70-80 के दशक में लोग झुंड बनाकर तामेश्वरनाथ मेले में आते थे। तब संसाधन के नाम पर तांगे की सवारी थी। दूरदराज से मेले में आने वाले लोग बैलगाड़ी से आते थे और यहां रात्रि विश्राम भी करते थे। दूसरे दिन मेला कर घर के लिए प्रस्थान करते थे। मेले में ही दूरदराज से आए संबंधियों से मुलाकात हो जाती थी।
विज्ञापन

सोमवार को महाशिवरात्रि मेले के सातवें दिन तामेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने जलाभिषेक किया। परिसर में पूजा सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को भी सोमवार का बेसब्री से इंतजार रहता है। परिसर में फूल, बेलपत्र और पूजा के सामान बेचने वाले दुकानदार रविवार शाम ही सामग्रियों की व्यवस्था कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लकड़ी की दुकानों पर तख्त, कुर्सी, मेज के खरीदारों की भीड़ रही। पोखरे में नौकायन का भी लोगों ने आनंद उठाया। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि मेला परिसर में भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्म शंकर भारती, शक्ति दत्त भारती, प्रधान के प्रतिनिधि डॉ. राम सुरेश पासवान ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए कमेटी के जिम्मेदार परिसर की निगरानी के लिए मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed