फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Polling parties reached voting today

पाेलिंग पार्टियां पहुंची, मतदान आज

Sun, 26 Feb 2017 11:42 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 26 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
  Polling parties reached voting today
ईवीएम और मतदान सामग्री मिलने के बाद कर्मी बूथों की आेर रवाना हो गए। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज से सात बजे से मतदान होगा। इसके लिए शाम तक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला जिले के 12,21,504 मतदाता करेंगे। इसमें 552698 महिला,  668749 पुरुष और 57 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले की तीनों विधानसभा सीटों को नौ जोन और 96 सेक्टरों में बांटा गया है। 
विज्ञापन


27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए रविवार को सुबह आठ बजे से ही तीनों विधान सभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियों को हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद से रवानगी शुरू हो गई। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1018 मतदान केंद्रों के 1386 बूथों पर पोलिंग पार्टियां शाम तक पहुंच गई थी। मतदान कार्य में कुल 6625 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं, जिसमें मेंहदावल में 2192, खलीलाबाद में 2645 तथा धनघटा में 1788 मतदान कार्मिक शामिल हैं। जिले में कुल 169 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल मतदान केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है, जिसमें मेंहदावल में 71, खलीलाबाद में 63 तथा धनघटा में 47 मतदान केंद्र शामिल हैं। इसके साथ ही 53 मतदान केंद्रों को बल्नरेबल चिह्नित किया गया है। जिसमें मेंहदावल में 27, खलीलाबाद में 22 तथा धनघटा में चार केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन


मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 186 माइक्रो आब्जर्बर तैनात किए गए हैं।  जिसमें मेंहदावल में 71, खलीलाबाद में 66 तथा धनघटा में 49 माइक्रो आब्जर्बर शामिल हैं। इन मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मेंहदावल के 47, खलीलाबाद के 47 तथा धनघटा विधानसभा के 45 मतदान केंद्रों पर मतदान की गतिविधियों की लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कुल 105 मतदेय स्थलों पर वीडियो कैमरा से रिकार्डिंग की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें मेंहदावल में 42, खलीलाबाद में 37 तथा धनघटा में 26 मतदान केंद्र शामिल हैं। विधान सभा क्षेत्र खलीलाबाद के 481 केंद्रों पर वीवी पैट का भी प्रयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में पांच-पांच आदर्श मतदान स्थल भी बनाए गए हैं, जहां पर मतदाताओं की सुविधाओं को बेहतर रखे जाने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं को क्रम संख्या व नाम खोजने के लिए वोटर फैसिलिटी सेंटर की भी व्यवस्था की गई है। वीवी पैट मशीनों के लिए कुल 32 इंजीनियर तैनात किए गए हैं। मशीनों में किसी प्रकार की खराबी अथवा तकनीकी समस्या आने पर इनके द्वारा तत्काल समाधान किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। जिन बूथों पर मतदाता पांच बजे तक कतार में खड़ा हो जाएगा, उसका वोट डलवाया जाएगा।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed