फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Paddy procurement exceeds target, district ranks second in Basti division

Sant Kabir Nagar News: लक्ष्य से अधिक धान की खरीद, जिले को बस्ती मंडल में दूसरा स्थान

Mon, 13 Jan 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 13 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement exceeds target, district ranks second in Basti division
नवीनमंडी में ​स्थित धानक्रय केंद्र पर धान की हो रही खरीदारी।
संतकबीरनगर। बस्ती मंडल में अब लक्ष्य की तुलना में संतकबीरनगर जिला दूसरे स्थान पर है। लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 44,562 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। पहले स्थान पर सिद्धार्थनगर और तीसरे स्थान पर बस्ती जनपद है। लक्ष्य से अधिक खरीद होने पर विभाग ने शासन को लक्ष्य बढ़ाने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले को इस बार 40 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य दिया गया था। एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद होनी है। इसके लिए कुल 73 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। जहां पर धान की खरीद हो रही थी। जिसमे खाद्य विभाग को 26,200 मीट्रिक टन, पीसीएफ को 8800 मीट्रिक टन, पीसीयू को 3800 मीट्रिक टन, मंडी समिति को 700 मीट्रिक टन, भाखानि को 500 मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

13 जनवरी तक खाद्य विभाग ने 31,923 मीट्रिक टन, पीसीएफ ने 10,426 मीट्रिक टन, पीसीयू ने 570 मीट्रिक टन, मंडी समिति ने 231 मीट्रिक टन, भाखानि 23 मीट्रिक टन धान की खरीद कर चुका है। जिले में कुल 111. 406 प्रतिशत धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य से अधिक धान की खरीद होने पर विभाग ने शासन को पत्र लिखकर लक्ष्य को 50 हजार मीट्रिक टन करने की मांग की है ताकि अधिक से अधिक धान की खरीद हो सके। इसके साथ ही कुल 6296 किसान जिसमे खाद्य विभाग के 4477, पीसीएफ के 1452 किसान, पीसीयूृ के 74 किसान, मंडी समिति के 285 किसान, भाखानि के आठ किसानों को धान खरीद की 10 लाख 338 रुपये का भुगतान भी हो चुका है।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed