{"_id":"571bca294f1c1b44658b472f","slug":"owasi-s-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ओवैसी का लोगों ने स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ओवैसी का लोगों ने स्वागत किया
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
संतकबीर नगर में सांसद ओवैसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांथा में आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद ओवैसी शनिवार की रात नौ बजे के करीब सिद्घार्थनगर की सीमा से होकर सांथा चौराहे पर पहुंचे। जहां पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सईद की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
प्रशासन की सक्रियता दिखी और ओवैसी वाहन से नीचे नहीं उतरे और चलती गाड़ी में ही कार्यकर्ताओ से हाथ मिलाते गए और गाड़ी आगे बखिरा क्षेत्र के नंदौर की तरफ बढ़ गई। शनिवार को दोपहर से ही सांसद ओवैसी के जिले में आगमन को लेकर जगह- जगह पुलिस कर्मियों की डियूटी लगाई गई थी। ओवैसी कब जिले की सीमा में पहुंचेगे ,इसकी जानकारी उच्चाधिकारी एलआईयू कर्मियों से मांगते रहे।
पुलिस कर्मी आगमन को लेकर पहले संशय मे थे,लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बरत रहे थे। रात करीब नौ बजे सांसद औवेसी जनपद की सीमा में प्रवेश किए और सांथा चौराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं का चलती गाड़ी में हाथ हिला कर अभिवादन किया। इसके बाद उनका काफिला नन्दौर, दुधारा, बाघनगर होते हुए बस्ती निकल गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्म सईद, मोहम्मद समीम, जहीर अहमद बरकती, गुलाम नवी इदरीशी, मोहम्मद अहमद खान, मोहम्मद जियाउद्दीन, सहजाद आदि मौजूद रहे।