फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Overbridge construction remains slow trouble

ओवरब्रिज निर्माण की धीमी रफ्तार बनी मुसीबत

Sun, 08 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 08 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Overbridge construction remains slow trouble
जेसीबी ने हटाया मलबा - फोटो : अमर उजाला
 शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन निर्माण की प्रगति काफी धीमी है, इससे यात्रियों की मुसीबत और बढ़ गई है। कारण यह है कि मुखलिपुर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग तीन माह से ओवरब्रिज निर्माण के चलते बंद है। रुट डायवर्ट है और यात्रियों को विधियानी रोड से होकर आना जाना पड़ रहा है, इससे रोड पर वाहनों की संख्या बढ़ने से आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए शहर के नूर मस्जिद से मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग से होकर ब्लूमिंग बडर्स स्कूल के पास तक ओवरब्रिज निर्माण की कार्य योजना तैयार हुई। इसके लिए 21 करोड़ 34 लाख रुपये अवमुक्त किए गए और अगस्त 2013 में निर्माण कार्य शुरू हुआ। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने निर्माण कार्य भी तेजी से शुरू कराया।
विज्ञापन

निर्माण कार्य फरवरी 2016 में पूर्ण होना था, लेकिन अभी भी कार्य आधा अधूरा पड़ा है। जहां सेतु निगम के हिस्से के ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से में काम अधूरा है वहीं मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर भी अभी पावा निर्माण भी पूर्ण नहीं हो सका है। यह कार्य रेलवे को करना था, लेकिन कार्य शुरू होने में ही काफी देरी हो गई, जिससे अभी भी पावा अधूरा है। हालांकि काम चल रहा है पर अभी भी कार्य की रफ्तार को देखकर यही लग रहा है इसमें समय लगेगा। जबकि रेलवे क्रासिंग तीन माह से पूर्ण रूप से बंद पड़ा है। इसके कारण इस मार्ग से आवागमन पूर्ण रूप से बंद है और यात्रियों को विधियानी से त्रिपाठी मार्केट होकर आना-जाना पड़ रहा है। इसके चलते जाम की समस्या और गंभीर हो गई है। शहर के निवासी दिलीप कुमार ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण में तेजी लानी चाहिए, अन्यथा बरसात के समय में दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। 
विज्ञापन

इंसेट- 
तीन माह में पूरा हो जाएगा कार्य 
मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर रेलवे को कार्य करना था, अभी रेलवे ने कार्य पूर्ण नहीं किया है, जिसके चलते ओवरब्रिज समय से पूर्ण नहीं कराया जा सका। प्रयास है कि अगले तीन माह के अंदर ही ओवरब्रिज का निर्माण पूर्ण करा लिया जाए, इसके लिए कार्य तेजी के साथ चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार सिंह-नोडल अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed