फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Over 400 beneficiaries were counseled at the workshop.

Sant Kabir Nagar News: कार्यशाला में 400 से अधिक लाभार्थियों की हुई काउंसिलिंग

Fri, 25 Sep 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Over 400 beneficiaries were counseled at the workshop.
संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र एवं समाधान समिति संस्था के सहयोग से बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनांतर्गत कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में डीपीआरसी हॉल विकास भवन में हुई। इसमें 400 से अधिक लाभार्थियों की कॅरिअर काउंसिलिंग की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में बैंकिंग एक्सपर्ट मुकेश वार्ष्णेय, हेड ट्रेनर पुनीत चंद्रा, नॉलेज पार्टनर अमन कुमार द्वारा प्रथम पाली में विश्व विद्यालयों, डिग्री कॉलेजों, इंजीनियरिंग काॅलेजों, स्टार्ट-अप इन्क्यूवेशन केंद्रों, आईटीआई व पॉलीटेक्निक आदि के अंतिम वर्ष पास आउट छात्रों और अन्य लाभार्थियों के मध्य योजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। शिक्षित युवाओं को सीएम युवा योजना से जोड़ने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों, जिला समन्वयकों, एलडीएम, सीएससी केंद्रों के संचालकों, प्रशिक्षणदायी संस्थाओं आदि के मध्य योजना के पोर्टल के संबंध में प्रस्तुतिकरण एवं शिक्षित युवाओं को इनोवेटिव बिजनेस से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने योजनांतर्गत प्रदेश में प्रति वर्ष एक लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने अवगत कराया कि जनपद में निर्धारित लक्ष्य 1600 के सापेक्ष 1409 आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों को अग्रसारित किए जा चुके हैं। इसमें से 503 आवेदनपत्र स्वीकृत हो चुके हैं। इसके साथ ही 508 वितरण हो चुके हैं।

इस अवसर पर पवन सिन्हा अग्रणी जिला प्रबंधक, उदय नारायण प्रधानाचार्य आईटीआई मेंहदावल, नीरज कुमार सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जितेंद्र कुमार गौतम सहायक आयुक्त उद्योग, आशीष कुमार सिंह, विशाल श्रीवास्तव, जया राना, पुष्पा देवी, घनश्याम पांडेय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed