फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Out-of-control truck overturns into water-filled ditch; driver and helper survive.

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित ट्रक पानी से भरे दरेशे में पलटा, चालक-खलासी बचे

Tue, 29 Sep 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Out-of-control truck overturns into water-filled ditch; driver and helper survive.
सेमरियावां। सेमरियावां-टेमा रहमत मार्ग पर सोमवार रात चिउटना चौराहे के पास अनाज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे दरेशे में पलट गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा और केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे ट्रक सेमरियावां की ओर से टेमा-रहमत की तरफ जा रहा था। चिउटना चौराहे पर तंदूरी चाय की दुकान के सामने पहुंचते ही अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पानी से भरे दरेशे में पलट गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। चालक और खलासी केबिन में फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में ट्रक का अगला हिस्सा और केबिन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें लदा अनाज भी प्रभावित हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed