फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Our school, our self-respect program will be held on September 1

Sant Kabir Nagar News: हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम एक सितंबर को होगा

Mon, 25 Aug 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 25 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Our school, our self-respect program will be held on September 1
संतकबीरनगर।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में आगामी एक सितंबर को हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम देश के करीब पांच लाख विद्यालयों में आयोजित होगा। जिले में कार्यक्रम को लेकर सोमवार को बीआरसी खलीलाबाद पर तैयारी बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने की। इस मौके पर हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें सभी की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की भी रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने सदस्यता अभियान का भी जिक्र करते हुए कहा कि संगठन में सभी को कार्य करने का अवसर मिलना चाहिए। किसी भी पदाधिकारी को एक ही पद पर लंबे समय तक नहीं रहना चाहिए। महामंत्री अमरेश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात करता है न कि किसी को छोड़ने की। संगठन प्रत्येक तीन वर्ष पर चुनाव कराने को प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

बैठक में वंदना सिंह, श्याम नारायण, आनंद सिंह, विजेंद्र गौतम, जयप्रकाश, रामकेश, दिलीप, भोला, दीपक गुप्ता, मनोज पांडेय, आलोक सिंह, राजबहादुर,शमशाद, ज्ञान प्रकाश, आशीष, राकेश, मनोज कुमार,अंशुमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed