{"_id":"610587fd8ebc3e360646741d","slug":"ortho-and-surjen-not-availanble-in-menhdawal-chc-khalilabad-news-gkp403940414","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदावल सीएचसी पर सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंहदावल सीएचसी पर सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीन तो है पर चलाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट नहीं
डॉक्टरों की कमी से स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। एक तरफ प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को लेकर सीएचसी व पीएचसी समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था सुधारने की दिशा में पहल कर रही है। वहीं, सीएचसी मेंहदावल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा हैं। इस केंद्र पर मरीजों की भारी भीड़ हर दिन नजर आती है। उसके बाद भी अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था आज तक नहीं हो पाई।
मेंहदावल सीएचसी पर वर्तमान समय में अधीक्षक व एक महिला चिकित्सक समेत कुल छह डॉक्टर तैनात हैं। जबकि पूर्व में यहां कुल नौ चिकित्सक तैनात रहे। हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से सीएचसी कई वर्षों से जूझ रहा है। वर्तमान समय में यहां प्रतिदिन 300 से 350 मरीज इलाज के लिए आते हैं। पैथालॉजी से एक्स-रे मशीन आदि की व्यवस्था तो है, लेकिन लंबे समय से सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग हो रही है। सीएचसी के कर्मचारियों का कहना हैं कि अल्ट्रासाउंड मशीन सीएचसी में आई हुई है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था न होने के कारण मशीन धूल फांक रही है। इस केंद्र पर कोई सर्जन तैनात नहीं है। ऐसे में मरीजों को सर्जरी के लिए अन्य महानगरों की तरफ जाना पड़ता है। कस्बे के अजय गुप्ता, राकेश शुक्ला, मनोज यादव, मनोज अग्रहरी आदि का कहना है कि सीएचसी पर अब तक कोविड सेल वार्ड नहीं बन पाया। चिकित्सकों व सर्जन की कमी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरडी गौरव का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों व चिकित्सकों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। चिकित्सकों की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।