फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Order to replace faulty washing machine with a new one

Sant Kabir Nagar News: खराब वाशिंग मशीन की जगह नई देने का आदेश

Sat, 14 Sep 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 14 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Order to replace faulty washing machine with a new one
- जिला उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

- क्षतिपूर्ति और मुकदमा खर्च के 25 हजार रुपये भी देने होंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह और महिला सदस्य संतोष ने खराब वाशिंग मशीन की कीमत 12 हजार 500 रुपये क्रय करने की तिथि से दस प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित 60 दिन के अंदर खराब मशीन को वापस लेकर नई वाशिंग मशीन प्रदान करने का आदेश वीपी मेसर्स राजपूत इंटर प्राइजेज और हायर ए आई लिमिटेड के चेयरमैन को दिया है। पीड़ित को क्षतिपूर्ति और मुकदमा खर्च 25 हजार रुपये भी देने का आदेश दिया है।

अमित कुमार श्रीवास्तव निवासी नेदुला चौराहा खलीलाबाद ने 8 नवंबर 2020 को एक अदद वाशिंग मशीन जिसका मूल्य साढ़े बारह हजार रुपये में वैल्यू प्लस मेसर्स राजपूत इंटर प्राइजेज सरौली मेंहदावल रोड खलीलाबाद की दुकान से खरीदा था। वाशिंग मशीन पर 24 माह की वारंटी थी। मशीन में आवाज आने और टूटने की शिकायत करने पर दूसरी वाशिंग मशीन नहीं दिया। मैकेनिक के मरम्मत करने पर भी वाशिंग मशीन सही नहीं हुई। मजबूर होकर पीड़ित ने उपभोक्ता फोरम की शरण ली। बहस को सुनने के बाद और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आयोग ने फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed