फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Order to replace damaged truck with new one

Sant Kabir Nagar News: खराब ट्रक की जगह नया देने का आदेश

Fri, 12 Sep 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 12 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Order to replace damaged truck with new one
संतकबीरनगर। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह व महिला सदस्य संतोष ने बोलेरो मैक्सी ट्रक के डीलर व निर्माता कंपनी के द्वारा विक्रय किए गए खराब बोलेरो वाहन को वापस लेने तथा नया वापस न देने की स्थिति में उसकी संपूर्ण कीमत रुपये 8.45 लाख क्रय करने की तिथि 26 मई 2022 से 10 फीसदी ब्याज के साथ साठ दिनों के भीतर वापस करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही क्षतिपूर्ति के रूप में रुपये 60 हजार अतिरिक्त अदा करना होगा।
विज्ञापन

हैंसर बाजार के सोनाड़ी गांव निवासी आस्था इंटरप्राइजेज के मालिक धर्मेंद्र कुमार ने अद्विक लीगल कंसल्टेंसी के माध्यम से जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद दाखिल कर कहा कि उन्होंने होरा मोटर्स खलीलाबाद से दिनांक 26 मई 2022 को महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का एक सीएनजी बोलेरो मैक्सी ट्रक इंडसइंड बैंक खलीलाबाद से फाइनेंस कराकर 8,45,196 रुपये में क्रय किया। उक्त वाहन को जब वह घर ले गए तो अगले दिन वह स्टार्ट ही नहीं हो रही थी। धक्का देकर किसी तरह उसे आगे बढ़ाया। कंपनी से इंजीनियर आए परंतु उन्हें भी कुछ समझ में नहीं आया। वह उसे बस्ती स्थित सर्विस सेंटर पर भिजवाए। एक सप्ताह बाद वाहन मरम्मत होकर आने के बाद भी समस्या बरकरार रही। थक-हार कर न्यायालय के शरण में आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed