फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Order to register a case against five including those accused of molestation

Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी के आरोपियों समेत पांच पर केस दर्ज करने का आदेश

Wed, 17 Apr 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Order to register a case against five including those accused of molestation
संवाद यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जैनुद्दीन अंसारी की कोर्ट ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों के विरुद्ध थाना महुली को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि दो किशोरी 17 व 15 वर्ष एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 व नौवीं में पढ़ती हैं। 15 फरवरी 2024 को दोनों लड़कियां साइकिल से परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लेने स्कूल गई थीं। घर लौटते समय सुबह 11 बजे एक विद्यालय के बगल स्थित बाग में पहुंची थी कि वहां पहले से मौजूद ग्राम पड़रहा थाना महुली निवासी आरोपी उसकी दोनों लड़कियों को देखकर अश्लील बातें कहने लगा। एतराज किया तो जानमाल की धमकी देते छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन

लड़कियों ने शोर मचाया और घर आने पर आरोपी के घर के चार अन्य सदस्य आ गए और उनकी लड़कियों को घसीटते हुए मारा-पीटा और एक पेड़ में बांध दिया। आरोपियों के विरुद्ध कोई केस दर्ज नहीं होने पर मजबूर होकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने एक ही परिवार के सभी पांच आरोपियों के विरुद्ध थाना महुली को केस दर्ज कर तीन दिन में आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed