फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   order to lodge case on 6 fraud teachers

फर्जी मिले छह शिक्षकों पर केस दर्ज करने का आदेश

Sat, 02 Jul 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
order to lodge case on 6 fraud teachers
फर्जी मिले छह शिक्षकों पर केस दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन

एसटीएफ की रिपोर्ट पर महानिदेशक स्कूली शिक्षा अभियान कार्रवाई कर मांगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसटीएफ की रिपोर्ट में जिले के छह प्राथमिक शिक्षक फर्जी अंकपत्रों के सहारे नौकरी करते हुए पाए गए हैं। जांच में मामला सही मिला है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा अभियान ने एसटीएफ की रिपोर्ट पर जिले के छह परिषदीय शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश बीएसए को दिया है। विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
महानिदेशक स्कूली शिक्षा अभियान विजय किरण आनंद ने बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ ने फर्जी एवं अनियमित नियुक्ति के संबंध में प्रदेश के 176 शिक्षकों के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कराने का विवरण भेजा है। इसमें संतकबीनगर जिले में छह शिक्षक शामिल हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय नाथनगर, बघौली ब्लॉक के एक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा बघौली, प्राथमिक विद्यालय माधोपर बघौली, प्राथमिक विद्यालय चिकानी नाथनगर, प्राथमिक विद्यालय गौरापार में तैनात एक-एक शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उसकी सूचना व प्राथमिकी की छायाप्रति अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ को भेजना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
जिले में छह शिक्षकों के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश मिला है। इनमें एसटीएफ की रिपोर्ट पर पांच शिक्षकों को बर्खास्त करते हुए पहले ही केस दर्ज करा दिया गया है। इन शिक्षकों के खिलाफ जांच प्रक्रिया पुलिस के जरिए चल रही है। एक शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई चल रही है। जल्द ही उस पर भी केस दर्ज करा दिया जाएगा। सभी रिपोर्ट एसटीएफ को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed