फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   open training centers in district hospitals

जिला अस्पताल में खुला हौसला ट्रेनिंग सेंटर

Tue, 05 Jul 2016 11:23 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Tue, 05 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
open training centers in district hospitals
एनएचएम के मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक ने जिला अस्पताल स्थित हौसल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों को विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन से संबंधित प्रशिक्षण देने के लिए जिला अस्पताल में हौसला ट्रेनिंग सेंटर की अनौपचारिक शुरूआत हो गई। मंगलवार का एनएचएम के मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद पांडेय ने सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सेंटर का औपचारिक उद्घाटन 11 जुलाई को डीएम करेंगे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस कार्यालय के बगल में बने नवनिर्मित हौसला ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे एनएचएम के मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद पांडेय ने बताया कि यह जिले का पहला ट्रेनिंग सेंटर है। जहां पर चिकित्सकों को हर प्रकार का प्रशिक्षण किया दिया जाएगा। जैसे दूरबीन विधि से कैसे ऑपरेशन विधि, पेट में चीरा लगाने से पहले क्या करना चाहिए। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के आपरेशन से संबंधित जानकारी दी जाएगी। बताया कि इसके लिए सेंटर पर एक चिकित्सक की नियुक्ति की गई है और दो कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण देने के लिए बाहर से चिकित्सक बुलाए जाएंगे। जो हर माह चिकित्सकों को प्रशिक्षण देेंगे। इसकी पूरी मानीटरिंग उनके द्वारा की जाएगी। यह केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। जो भी प्रशिक्षण होगा उसका पूरा रिकार्ड कंप्यूटर में दर्ज होगा। अधिकारी कभी भी प्रशिक्षण का रिकार्ड देख सकते है। इस अवसर पर सीएमएस डॉक्टर अजीत श्रीवास्तव, मंडल नगरी स्वास्थ्य सलाहकार दिनकर पर्वत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed