{"_id":"60b90b958ebc3eb6015ed479","slug":"opd-start-khalilabad-news-gkp396777651","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद आज से शुरू होगी ओपीडी, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद आज से शुरू होगी ओपीडी, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

- सीएचसी-पीएचसी पर अलग से बनाया गया फीवर क्लीनिक
- गर्भवती महिलाओं के प्रसव का कार्य सुचारू रूप से शुरू करने के भी निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो माह से बंद ओपीडी सेवा चार जून से फिर संचालित होगी। इस दौरान कोविड प्रोटाकाल का पालन करना होगा। इसके लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर लीं र्गइं हैं। इसी क्रम में प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी पर अलग से फीवर क्लीनिक की भी व्यवस्था की गई है।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रकाश ने सीएमओ को भेजे पत्र में कहा कि ओपीडी व आईपीडी बंद होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए शासन ने निर्णय लिया है कि चार जून से ओपीडी शुरू कर दी जाए। समस्त प्रसव केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के प्रसव का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जाए। जिला अस्पताल में सर्जिकल ओपीडी भी शुरू होगी और मरीजों का आपरेशन भी होगा। आपरेशन से पूर्व रोगियों की ट्रूनॉट या आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। ओपीडी शुरू करने के साथ ही सभी केंद्रों पर फीवर क्लीनिक अलग से खुलेंगे, ये 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को सुबह से ही ओपीडी शुरू करने की तैयारियां होती रहीं। परिसर को सैनिटाइज कराया गया तो एक कमरे में फीवर क्लीनिक स्थापित कर दिया गया। अपर सीएमओ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. वीपी पांडेय ने बताया कि ओपीडी शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। फीवर क्लीनिक बना दिया गया है। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए ओपीडी सेवा संचालित होगी।