फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   OPD opened after three days, crowd of patients

तीन दिन बाद खुली ओपीडी, मरीजों की लगी भीड़

Wed, 26 Oct 2022 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
OPD opened after three days, crowd of patients
जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लगी लाइन। - फोटो : KHALILABAD
तीन दिन बाद खुली ओपीडी, मरीजों की लगी भीड़
विज्ञापन

बुखार, उल्टी-दस्त के सबसे ज्यादा मरीज आए
संतकबीरनगर। दीपावली पर्व को देखते हुए तीन दिन तक जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही। हालांकि इमरजेंसी सेवा शुरू थी, लेकिन बुधवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ लग गई। सबसे ज्यादा उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित मरीज अस्पताल में पहुंचे और चिकित्सकों से परामर्श के साथ दवा ली। ओपीडी पर्व के चलते 12 बजे तक ही चली।
जिला अस्पताल में वैसे तो प्रतिदिन मरीजों की भीड़ रहती है, लेकिन इधर दीपावली पर्व को लेकर अस्पताल तीन दिन तक बंद रहा। रविवार को छोटी दीपावली, सोमवार को दीपावली और मंगलवार को परूआ के चलते अस्पताल की ओपीडी पूरी तरह से बंद रही। बुधवार को अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ लग गई। सबसे ज्यादा बच्चे पीड़ित आए।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ के कमरे में अभिभावक बच्चों को लेकर पहुंचे और चिकित्सकों से इलाज कराया। बुधवार को 1200 के करीब मरीजों ने दवा की पर्ची बनवाई। इसमे करीब 400 बच्चे शामिल रहे है। सीएमएस डॉ ओपी चतुर्वेदी ने मरीजों की भीड़ का देखते हुए अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण किया और मरीजों से इलाज के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार के कक्ष में पहुंच कर चिकित्सक से बातचीत की और मरीजों के इलाज बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया। अस्पताल का अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद रहा। जिससे मरीज परेशान रहे। पेट दर्द से पीडित रामसुभग ने बताया कि दो दिन से पेट दर्द हो रहा है, अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लगा हुआ है। अब बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा।

सीएमएस डॉ ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी तीन दिन बाद खुली है। इस वजह से मरीजों की भीड़ है। अल्ट्रासाउंड करने वाले रेडियोलाजिस्ट छुट्टी पर है जिसकी वजह से परेशान हुई है। वैसे मरीजों का इलाज कर दवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed