{"_id":"657f3b0c84280411cf09db9e","slug":"one-young-man-dies-after-being-hit-by-a-train-another-injured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-6954-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Sun, 17 Dec 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के गायत्री मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक पर रविवार को हुए दो हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।
आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक मजरूल हक अंसारी ने बताया कि रविवार की सुबह नौ बजे गायत्री मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक युवक क घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो युवक की उम्र 35 वर्ष के करीब थी। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेते हुए मर्चरी हाउस भेजवा दिया गया। युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है।
वहीं, देर शाम गायत्री मंदिर के पीछे ही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक का दोनों पैर कट गए। आरपीएफ ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की पहचान नहीं हाे सकी है। आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक मजरूल हक अंसारी ने बताया युवक बेहोश है। होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी।