{"_id":"660a7ef6a2a0feb11e001f5f","slug":"one-thousand-liters-of-raw-liquor-recovered-case-registered-against-eight-liquor-traders-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-112035-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक हजार लीटर कच्ची शराब बरामद, आठ शराब कारोबारी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक हजार लीटर कच्ची शराब बरामद, आठ शराब कारोबारी पर केस दर्ज
Mon, 01 Apr 2024 03:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:01 PM IST
विज्ञापन
- लोकसभा चुनाव को देखते ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ जिलेभर में छापा मारा। पुलिस ने लगभग 1000 लीटर से अधिक शराब बरामद किया। साथ ही आठ शराब कारोबारी भी पुलिस के हाथ लगे हैं। जिनके खिलाफ स्थानीय थाने में केस दर्जकर कार्रवाई की गई।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनपद में पुलिस टीम ने कच्ची शराब कारोबारियों पर लगाम लगाने का काम तेज कर दिया है। जिससे मतदान के समय किसी भी तरह के अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 20-20 लीटर कच्ची शराब के साथ विरेंद्र निवासी राउतपार, दुधारा थाना पुलिस ने 410 लीटर कच्ची शराब के साथ सिंगारी देवी निवासी मेलाने खुर्द, मोहम्मद अफजाल निवासी सफियाबाद और लक्ष्मन निवासी सुरदहिया को गिरफ्तार किया।
वहीं धर्मसिंहवा थाना पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब के साथ वालचंद्र निवासी देउरा, धनघटा थाना पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ राजन निवासी डुहिया और 120 लीटर कच्ची शराब बरामद करके तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की। साथ ही बेलहर, बखिरा और मेंहदावल थाना पुलिस ने भी छापा मारकर करीब 200 लीटर शराब बरामद करके नष्ट कराया। वहीं महुली थाना पुलिस ने सोमनाथ निवासी कोडरा भुआल पट्टी, बलराम निषाद निवासी घोरहट को भी अवैध शराब के साथ पकड़कर स्थानीय थाने पर आबकारी एक्ट के तहत केस पंजीकृत करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।