फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one people died in road accident

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 06 Jul 2019 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
one people died in road accident
बखिरा थाना क्षेत्र के पिपरी बरडाड़ गांव निवासी मृतक देवनरायन के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KHALILABAD
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

खेत में ट्रैक्टर ले जाते समय हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
भिटवा बाजार। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी बरडाड़ में शुक्रवार की देर शाम एक ट्रैक्टर पलट जाने से उसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।

पिपरी बरडाड़ गांव के देवनरायन (23) पुत्र विश्वनाथ शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर पर बैठकर खेत में जा रहे थे। ट्रैक्टर को गांव निवासी संतराम पुत्र राममूरत चला रहे थे। जमीन उबड़-खाबड़ होने के कारण अचानक ट्रैक्टर पलट गया। इस बीच चालक ने कूदकर किसी तरह से जान बचाई, किंतु देवनरायन ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जब तक लोग किसी तरीके से ट्रैक्टर को हटाते तब तक देवनरायन की मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। देवनरायन की पत्नी लालमती घटना की जानकारी मिलने पर बदहवाश हो गईं। सूचना पर पहुंची बखिरा पुलिस ने लोगों से बात कर शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed