फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One more month to wait for Balushasan bridge

Sant Kabir Nagar News: बालूशासन पुल के लिए अभी और एक माह का इंतेजार

Mon, 26 Feb 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 26 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
One more month to wait for Balushasan bridge
बालू शासन के आमी नदी पर पुराने पुल के पास बन रहा नया पुल जो अभी तक पुरा नही हुआ।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर और मेंहदावल को जोड़ने वाले बालूशासन पुल का निर्माण दिसंबर माह में ही प्रधानमंत्री के जरिए उद्घाटन करने की योजना प्रस्तावित थी, लेकिन अभी भी यह पुल पूरा नहीं हो पाया है। कार्य की सुस्त गति के चलते लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, विभागीय लोगों की माने तो मार्च के अंतिम सप्ताह तक पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा उसके बाद इस पर आवागमन भी शुरू होगा। डीएम ने कार्यदायी संस्था को पुल का निर्माण जल्द से पूरा करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


खलीलाबाद से मेंहदावल मार्ग को जोड़ने के लिए आमी नदी पर काफी पुराना पुल है। यह पुल संकरा होने से दो वाहन एक साथ आर-पार नहीं हो सकते है। इस पुल से सिद्धार्थनगर, महराजगंज और बस्ती के लोग भी आते-जाते हैं। लंबे समय से बालू शासन में पुल के निर्माण की मांग चल रही थी। दिसंबर 2022 में इसकी मंजूरी मिली और पुल का निर्माण शुरू हुआ। पुल का निर्माण पीडब्लूडी ने शुरू किया। पुल के दायरे में 236 किसानों की जमीन आई। इन किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया। किसानों को जमीन के मुआवजे के लिए 78 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से धन का आवंटन भूमि अध्याप्ति कार्यालय को किया गया था। किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा भी दिया गया। लेकिन अभी भी 10 किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। इन किसानों को अभी भी मुआवजे का इंतजार है।
विज्ञापन

पुल के निर्माण में पांच करोड़ रुपये हो रहे खर्च
बालूशासन के पुल के निर्माण में पांच करोड़ रुपये खर्च हो रहे है, अप्रोच बनाने का कार्य चल रहा है, कार्यदायी संस्था की माने तो मार्च के अंतिम सप्ताह तक कार्य खत्म हो जाएगा। कुछ दिक्कते थी, जिसमें वन विभाग के जरिए पेड़ को हटाने में देरी की वजह से पुल निर्माण में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना पुल संकरा होने से रूक जाती है गाड़ियां
बालू शासन के आमी नदी पर बना पुराना पुल काफी संकरा है, एक तरफ अगर कोई वाहन निकल रहा हो तो दूसरी तरफ के वाहन खड़े हो जाते हैं, जिसकी वजह से जाम भी लग जाता है। नए पुल के बनने से इस समस्या से निजात मिलेगी।

पुल निर्माण तेजी के साथ पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है। ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। इस पुल के बनने से शहर और मेंहदावल के लोगों को सहुलियत होगी।
महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed