{"_id":"68ea9df504904e8b6e02b21f","slug":"one-killed-one-injured-in-car-bike-collision-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139696-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कार और बाइक में टक्कर में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कार और बाइक में टक्कर में एक की मौत, एक घायल
Sat, 11 Oct 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
मेहदावल ओवरब्रिज पर रात में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक
संतकबीरनगर। शुक्रवार की देर रात को मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज पर बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बार उसे छोड़ दिया गया। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे के करीब हाईवे पर एक कार बस्ती की ओर से गोरखपुर जा रही थी। जैसे ही कार खलीलाबाद बाईपास ओवरब्रिज पर पहुंची ही थी तभी सामने चल रही एक बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार भी सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। घायल कार सवार की पहचान सरताज अली पुत्र असगर अली निवासी ग्राम पूरे खान थाना रूधौली जिला अयोध्या के रूप में हुई है। जबकि मृतक युवक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पुलिस ने उक्त शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि मृतक के पहचान की कोशिश की जा रही है।