फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One injured after being hit by stray animal

Sant Kabir Nagar News: लावारिस पशु की चपेट में आने से एक घायल

Thu, 04 May 2023 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
One injured after being hit by stray animal
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के बनकटा वार्ड में बृहस्पतिवार को सांड ने युवक पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद जुटे लोगों ने सांड को खदेड़ा और घायल को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के बनकटा वार्ड निवासी राघवेंद्र (35) बृहस्पतिवार की सुबह अपने दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान एक सांड उनके दरवाजे पर पहुंच गया। राघवेंद्र उक्त सांड को दरवाजे से भगाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच सांड आक्रामक हो गया और उनके ऊपर हमला करके गंभीर रूप घायल कर दिया। घटना देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और सांड की चपेट से उन्हें मुक्त कराया। लोगों ने सांड को खदेड़ा और घायल को सीएसची मेंहदावल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed