{"_id":"60cf84a18ebc3e343612acac","slug":"one-group-of-bjp-demanded-fresh-jila-panchayat-election-khalilabad-news-gkp3988610142","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष ढंग से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराए प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष ढंग से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराए प्रशासन
विज्ञापन

भाजपा के एक गुट ने कहा-जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न बंद हो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जहां सरगर्मियां तेज हो गई हैं, वहीं, भाजपा के एक गुट ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। ताकि जनता में भाजपा के प्रति विश्वास कायम रहे और आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी को नुकसान न हो।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद शहर में बैठक कर कहा कि भाजपा के वर्षों से निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे हैं। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार संघर्ष भी किया। आम जन को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा है लेकिन भाजपा के जिलाध्यक्ष और एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर जिस प्रकार से जिला पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न शुरू हुआ है। इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह कार्य सपा व बसपा के लोग सत्ता मद में करते रहे हैं। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र के साथ करती है। ऐसे में सदस्यों का उत्पीड़न तत्काल बंद होना चाहिए। अन्यथा इसका नुकसान आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी को उठाना पड़ सकता है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जिला पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इसकी शिकायत प्रदेश नेतृत्व के साथ ही चुनाव आयोग से की जाएगी। इस दौरान हियुवा नेता छेदी यादव, दयाराम, मंटू राय, मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी, इंद्रासन राजभर, अनुराग त्रिपाठी, राजू राय, किसान मोर्चा के अनिल पांडेय, रामबहादुर सिंह, गजेंद्र पांडेय, विजयी पांडेय, बैजनाथ पांडेय, सत्य प्रकाश पांडेय, अमित श्रीवास्तव, अजय सिंह सैंथवार, विकास चौधरी, अल्पेश श्रीवास्तव, कमलेश चौरसिया, आनंद शंकर पाल, गोरखनाथ चौरसिया, कमलेश किसान, परशुराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
भाजपा के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई से उनका कोई लेना-देना नहीं है। प्रशासन पर दबाव डालने की बात पूरी तरह बेबुनियाद है। जो कार्रवाई प्रशासन कर रहा है, वह प्रशासन का विषय है। वैसे जिस मामले में प्रशासन को गलत लगता है, उसमें प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।