फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one died, three injured in road accident

ट्रक की चपेट में आई बाइक, पत्नी की मौत, पति और बच्चे घायल

Tue, 23 Jun 2020 09:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
one died, three injured in road accident
सड़क हदसे में घायल बच्ची। - फोटो : KHALILABAD
ट्रक की चपेट में आई बाइक, पत्नी की मौत, पति और बच्चे घायल
विज्ञापन

महराजगंज के धानी स्थित मंदिर में पूजा करने जा रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। बीएमसिटी मार्ग पर सांडे खुर्द के पास मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की मौत हो गई। जबकि बाइक पति और दो बच्चे बच गए। चालक ट्रक लेकर भागने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के महला निवासी 35 वर्षीय राम सागर साहनी 32 वर्षीय पत्नी सरिता और सात वर्षीय बेटी साधना व तीन वर्षीय आयुुष के साथ बाइक से महराजगंज जिले के धानी बाजार के पास स्थित मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। सांडे खुर्द गांव के पास पीछे से गुजरी तेज गति की ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सरिता की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति और दोनों बच्चे दूर जाकर गिरने से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

हादसे में छिन गई मां की ममता
मेंहदावल। हादसे में मां की ममता छिन गई। पत्नी की मौत से पति सदमे में थे। जबकि बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर जुटी भीड़ पति को सांत्वना दे रही थी। भीड़ में शामिल लोग बच्चों की दशा देख कर द्रवित हो गए। लोग यहीं कह रहे थे कि पति और बच्चों की आंख के सामने ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बाद में पीड़ित के गांव और नाते रिश्तेदार भी पहुंच गए। इधर पीड़ित के घर पर कोहराम मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed