{"_id":"5ef225038ebc3e42fb10a6ec","slug":"one-died-three-injured-in-road-accident-khalilabad-news-gkp355686281","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आई बाइक, पत्नी की मौत, पति और बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आई बाइक, पत्नी की मौत, पति और बच्चे घायल
विज्ञापन
सड़क हदसे में घायल बच्ची।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आई बाइक, पत्नी की मौत, पति और बच्चे घायल
महराजगंज के धानी स्थित मंदिर में पूजा करने जा रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। बीएमसिटी मार्ग पर सांडे खुर्द के पास मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की मौत हो गई। जबकि बाइक पति और दो बच्चे बच गए। चालक ट्रक लेकर भागने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के महला निवासी 35 वर्षीय राम सागर साहनी 32 वर्षीय पत्नी सरिता और सात वर्षीय बेटी साधना व तीन वर्षीय आयुुष के साथ बाइक से महराजगंज जिले के धानी बाजार के पास स्थित मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। सांडे खुर्द गांव के पास पीछे से गुजरी तेज गति की ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सरिता की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति और दोनों बच्चे दूर जाकर गिरने से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
हादसे में छिन गई मां की ममता
मेंहदावल। हादसे में मां की ममता छिन गई। पत्नी की मौत से पति सदमे में थे। जबकि बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर जुटी भीड़ पति को सांत्वना दे रही थी। भीड़ में शामिल लोग बच्चों की दशा देख कर द्रवित हो गए। लोग यहीं कह रहे थे कि पति और बच्चों की आंख के सामने ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बाद में पीड़ित के गांव और नाते रिश्तेदार भी पहुंच गए। इधर पीड़ित के घर पर कोहराम मचा था।