Sant Kabir Nagar Accident: बस ने बाइक सवार तीन भाइयों को रौंदा, एक की मौत
महुली एसओ रविंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर बस मालिक गंगेश चौधरी पुत्र अज्ञात निवासी शंकरपुर (बनकटी) थाना लालगंज जिला बस्ती, बस चालक कलीम पुत्र अज्ञात निवासी रूपिन थाना धनघटा के खिलाफ दुर्घटना, लापरवाही, तीव्र गति से वाहन चलाने एवं गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले महुली थाना क्षेत्र के छितही गांव के निकट रविवार को सवारी लेकर लखनऊ जा रही एक बस ने बाइक सवार तीन सगे भाइयों को रौंद दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज निकट के अस्पताल में चल रहा है।
बस बाइक सवारों को लगभग पचास मीटर से अधिक दूरी तक घसीटते हुए विद्युत पोल तोड़ते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ की। पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को निकालने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की और हंगामा किया। घंटों मनाने के बाद लोग माने। उसके बाद पुलिस बस को गड्ढे से निकालकर थाने लेकर पहुंची। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने खलासी को हिरासत में लिया है।
महुली थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव निवासी सगे भाई अब्दुल्लाह 16 वर्ष, अताउल्लाह 27 वर्ष व सनाउल्लाह 19 वर्षीय एक ही बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे थे। अभी वह महुली-बस्ती मार्ग पर छितही गांव के समीप पहुंचे थे कि महुली से लखनऊ की तरफ सवारी लेकर जा रही बस ने बाइक सवार भाइयों को रौंदते हुए विद्युत पोल को तोड़ते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई।
हादसे में अब्दुल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई। अताउल्लाह और सनाउल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज निकट के अस्पताल में चल रहा है। वहीं बस में सवार यात्री निकल कर भागने लगे। उधर हादसे की सूचना होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बस में तोड़फोड़ की।
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेसीबी से बस को बाहर निकालने का प्रयास किया तो ग्रामीण भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिए। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।
विवाद के बाद चालक ने घटना को दिया अंजाम
पुलिस का कहना है कि अब्दुल्लाह के पिता इसरार अहमद भी एक निजी बस के ड्राइवर हैं। सवारी लेकर लखनऊ जाते हैं। महुली तिराहे पर सवारी बैठाने की बात को लेकर दूसरी बस के चालक से विवाद हो गया था। हाथापाई भी हुई थी। पुलिस के अनुसार जब चालक बस को महुली से सवारी लेकर लखनऊ की तरफ जा रहा था इस दौरान छितही गांव के निकट इसरार अहमद के तीनों बेटों ने बस को रोकने का प्रयास किया तो बस चालक ने उन्हें रौंद दिया। वहीं, अब्दुल्लाह के पिता इसरार अहमद ने बताया कि उनके बेटों को बस चालक को पहचानता है। जानबूझकर बेटों की बाइक को रौंदा गया है।
महुली एसओ रविंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर बस मालिक गंगेश चौधरी पुत्र अज्ञात निवासी शंकरपुर (बनकटी) थाना लालगंज जिला बस्ती, बस चालक कलीम पुत्र अज्ञात निवासी रूपिन थाना धनघटा के खिलाफ दुर्घटना, लापरवाही, तीव्र गति से वाहन चलाने एवं गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।