{"_id":"60e338ae8ebc3edbd008d1ae","slug":"one-died-in-road-acccident-khalilabad-news-gkp4007688130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत, सिरसी गांव के समीप हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत, सिरसी गांव के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत, सिरसी गांव के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। रामजानकी मार्ग पर रविवार की रात अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पलट जाने से दबकर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के भैंसाटीकर गांव निवासी 20 वर्षीय धर्मपाल सिरसी निवासी एक शख्स का ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह रविवार की रात करीब दस बजे खेत की जुताई करके लौट रहा था। सिरसी गांव के समीप राम जानकी मार्ग पर ट्रैक्टर चढ़ाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे चालक धर्मपाल दब गया। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घटना देख कर शोर मचाया तो सिरसी तथा आसपास के गांवों के लोग पहुंच गए। लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे धर्मपाल को बाहर निकाला और उसे लेकर सीएचसी मलौली गए, जहां डॉक्टरों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि धर्मपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद