फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one died 10 insured

भरी पंचायत में दो गांवों के लोग भिड़े, एक की मौत, दस घायल

Tue, 06 Aug 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
one died 10 insured
मंझरिया पठान गांव में दो गांवों के लोगों के संघर्ष की सूचना पर पहुंचे सीओ। - फोटो : KHALILABAD
भरी पंचायत में दो गांवों के लोग भिड़े, एक की मौत, दस घायल
विज्ञापन

नागपंचमी के अवसर पर कबड्डी के दौरान मंझरिया पठान व भटौली के युवकों में हो गया था विवाद
मंगलवार को बुलाई गई थी पंचायत, शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए फोर्स तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा/बेलहर। नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को कबड्डी खेलते समय बखिरा थाना क्षेत्र के गांव मंझरिया पठान और भटौली के युवकों में विवाद हो गया था। मंगलवार सुबह इसे सुलझाने के लिए पंचायत में ही दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। पथराव भी हुआ। इस घटना में करीब दस लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मंझरिया पठान गांव के उमेश को गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली।
मंझरिया पठान गांव में सोमवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में पड़ोसी गांव भटौली के युवक भी आए थे। खेल-खेल में दोनों गांवों के युवकों में विवाद हो गया। यहां वरिष्ठ लोगों ने समझाकर मामले को शांत करा दिया। इसी को लेकर मंगलवार सुबह मंझरिया पठान में पंचायत होने लगी। इसमें भटौली के लोग भी पहुंचे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे बातचीत के दौरान ही अचानक मामला बिगड़ा और दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। जिसे जो मिला उसी से प्रहार कर दिया। सूचना पर बखिरा, मेंहदावल और धर्मसिंहवा थाने की फोर्स गांव पहुंची। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद गंभीर रूप से घायल मनोज यादव (27) व शिवसागर यादव (32) पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी भटौली और उमेश निषाद (20) पुत्र तूफानी निवासी मंझरिया पठान को मेंहदावल सीएचसी भेजा गया। यहां से उमेश की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने भी गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर लेकर जाते समय रास्ते में उमेश की मौत हो गई। घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, सीओ गयादत्त मिश्र व एसडीएम प्रेमप्रकाश अंजोर पहुंचे और दोनों पक्षों से शांति बरतने की अपील की। गांव में एहतियातन पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। बखिरा एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृत युवक के भाई दुर्गेश निषाद की तरफ से पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। आरोप है कि पीटकर हत्या कर दी गई है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

सहमे-सहमे हैं मंझरिया पठान और भटौली गांव के लोग
मंगलवार सुबह बवाल के बाद मंझरिया पठान और भटौली गांव के लोग सहमे हुए हैं। लोगों को आशंका है कि पुलिस के सामने ही तांडव मचाने के बाद पुलिस भी बदले की कार्रवाई कर सकती है। इसलिए कई लोगों ने अभी से अपने घर छोड़ दिए हैं। हालांकि मंझरिया पठान पहुंचे एएसपी असित श्रीवास्तव ने लोगों से शांति बरतने की अपील करते हुए साफ किया कि निर्दोष लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी। एसओ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि घटना में जो शामिल होंगे, उनकी पहचान कर कार्रवाई होगी। किसी निर्दोष को पुलिस परेशान नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed