फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one arrested with fake currency

पुलिस को मिली कामयाबी

Sat, 06 Jul 2019 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
one arrested with fake currency
स्वाट टीम व महुली पुलिस ने नकली करेंसी के साथ एक युवक को पकड़ा। - फोटो : KHALILABAD
नकली नोट के साथ पकड़ा गया युवक
विज्ञापन

- एक असली नोट के बदले देता था दो नकली नोट
- पुलिस ने उसके पास से 14,800 नकली भारतीय नोट बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। स्वाट टीम व महुली पुलिस की संयुक्त छापेमारी कर शुक्रवार की शाम को नगर पंचायत हरिहरपुर के राजघाट पुल के पास एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक के पास से 14,800 नकली भारतीय नोट बरामद हुए है। इसके साथ ही मोबाइल व बाइक भी बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक पर केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।

एसओ महुली प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति नकली नोट सप्लाई के लिए हरिहरपुर के पास अपने एक साथी को देने आ रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंचा गया तो हरिहरपुर की तरफ से एक युवक बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। राजघाट पुल के पास जब पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक लेकर भागने का प्रयास किया। भागते समय वह फिसलकर गिर गया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। एसओ ने बताया कि पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से लिफाफे में रखा हुआ 100 रुपये के सीरीज नंबर 2 एफ आर 334825 की 44 नोट व 3 एटी 294554 की 104 नोट मिले। जो कुल 14,800 रुपये थे। एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि नकली नोट देखने में असली लग रहा था। पकड़े गए युवक की पहचान दया शंकर यादव पुत्र राम ललित यादव निवासी गोसाईपुर, थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि पकडे़ गए युवक ने बताया कि नकली नोट को वह पड़ोसी जिले में असली नोट के बदले डबल देता था। वह इसे चलाने के लिए अक्सर शराब के ठेकों तथा भीड़ भाड़ वाली दुकानों पर जाता था। बाइक का कागजात न होने पर सीज कर दिया गया। एसओ ने बताया कि युवक पर केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed