{"_id":"6631326f585bbd2bec0c4078","slug":"one-arrested-in-fraud-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-113639-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धोखाधड़ी के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धोखाधड़ी के मामले में एक गिरफ्तार
Tue, 30 Apr 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
- आवास की रकम बैंक खाते में ट्रांसफर कराने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी शिवनाथ पुत्र स्वर्गीय चिराईत निवासी पानाराम को कलक्ट्रेट गेट खलीलाबाद के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक शिवनाथ के खिलाफ 12 सितंबर 2023 को गांव की ही पुष्पा देवी ने केस दर्ज कराया था। आरोप था कि शिवनाथ ने पति के साथ धोखाधड़ी करके कूटरचित दस्तावेज तैयार करके बैंक में खाता खोलवाया। किसी दूसरे व्यक्ति के आवास की रकम पति के बैंक खाते में मंगवाकर फिर अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में प्रार्थना पत्र के आधार पर केस दर्ज किया। जबकि आरोपी के खिलाफ महुली थाना पर पूर्व से ही गुंडा अधिनियम समेत छह केस पंजीकृत हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।