फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One and a half quintals of roasted chickpeas were seized in the raid.

Sant Kabir Nagar News: छापे में डेढ़ क्विंटल भुना चना सील

Thu, 18 Dec 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
One and a half quintals of roasted chickpeas were seized in the raid.
चने का नमूना भरते हुए खाद्य और औष​धि प्रशासन की टीम । स्रोत - खाद्य निरीक्षक
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड -दो सतीश कुमार के निर्देशन में आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छापामारी की गई। इस दौरान भुने हुए चने का नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही लगभग 148 किलोग्राम भुना चना जिसकी अनुमानित लागत 14800 रुयये है, को मौके पर सीज किया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-दो सतीश कुमार ने बताया कि नवीन सब्जी मंडी स्थित सुनील कुमार भुजा वाले व एसएसएमएम इंटरप्राइजेज अंसार टोला खलीलाबाद के प्रतिष्ठान का औचक जांच किया गया। मौके पर खाद्य कारोबारी खाद्य लाइसेंस का पंजीकरण नहीं दिखा पाए। इस दौरान एसएसएमएम इंटरप्राइजेज खलीलाबाद के प्रतिष्ठान में भुने हुए चने में रंग की संभावना पाई गई।
विज्ञापन

इस संभावना के आधार पर भुने चने का नमूना संग्रहित किया गया तथा लगभग 148 किलोग्राम भुना चना जिसका अनुमानित कीमत 14800 रुपये है, को मौके पर सीज किया गया। साथ ही टीम द्वारा अंडा विक्रेता व भंडारणकर्ता का औचक निरीक्षण किया जिसमें एगीस्था एग सेंटर खलीलाबाद अपना खाद्य लाइसेंस मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सके। संवाद

चने का नमूना भरते हुए खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम । स्रोत - खाद्य निरीक्षक

चने का नमूना भरते हुए खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम । स्रोत - खाद्य निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed