{"_id":"67800cea695f12c11a0ce6f1","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-outstanding-recovered-electricity-cut-to-30-houses-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-126839-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डेढ़ लाख रुपये बकाया वसूला, 30 घरों की काटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डेढ़ लाख रुपये बकाया वसूला, 30 घरों की काटी बिजली
Thu, 09 Jan 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल के भुगतान की वसूली तथा एकमुश्त समाधान योजना के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में बृहस्पतिवार को निगम की टीम ने डेढ़ लाख रुपये बकाया बिल वसूला गया। वहीं 30 बकाएदारों की बिजली काटी गई।
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और एक मुश्त समाधान योजना के पंजीकरण के लिए बृहस्पतिवार को खुरिया में शिविर लगाया गया। इस दौरान 30 उपभोक्ताओं की बिजली बकाए में काटी गई। एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि खुरिया चौराहे पर एक मुश्त समाधान योजना के अन्तर्गत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 25 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और कैंप में ढेड़ लाख रुपये की बकाया जमा कराया गया। इस दौरान अवर अभियंता सुनील यादव, राम अधार, श्याम पाल, विनोद, बिजय, दिलीप आदि लोग मौजूद रहे।