{"_id":"6787fd894fac533c3502ad5d","slug":"one-accused-of-beating-mlas-grandson-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127096-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विधायक के पोते को पीटने का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विधायक के पोते को पीटने का एक आरोपी गिरफ्तार
Wed, 15 Jan 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गोरखपुर के खजनी विधायक श्रीराम चौहान के पोते प्रियांशु चौहान के साथ मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की देर रात शराबियों ने पीटकर जख्मी कर दिया था। पुलिस ने चार नामजद समेत नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। वारदात में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है।
पूर्व मंत्री व विधायक खजनी श्रीराम चौहान के बरदहिया जनता मार्ग स्थित आवास के सामने 13 जनवरी की रात दस बजे के आसपास कुछ लोग शराब पी रहे थे।
उनको शराब पीता देखकर विधायक के पोते प्रियांशु चौहान पुत्र राजेश चौहान उनको मना करने लगे। इससे नाराज लोगों ने प्रियांशु के साथ मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद एवं पांच अज्ञात आरोपी के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी मामले में केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू किया।
पुलिस ने घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाया। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में संलिप्त आरोपी करुणेश सिंह उर्फ राजा सिंह निवासी कटबंध को गिरफ्तार किया गया।