फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hopes for the start of a CHC in Pauli

Sant Kabir Nagar News: पौली में सीएचसी शुरू होने की उम्मीद

Fri, 25 Sep 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hopes for the start of a CHC in Pauli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। पौली ब्लाॅक के शिवबखरी में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अब शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। बुधवार को प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वहां पहुंचकर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया।
13 वर्ष पूर्व सपा शासनकाल में शिवबखरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नींव रखी गई। तभी से अस्पताल भवन का रुक-रुक कर निर्माण चल रहा है। इधर दो वर्षों से कार्यदायी संस्था ने धन न होने की बात करते हुए निर्माण कार्य रोक दिया था। निर्माण ठप होने पर विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर कई बार आंदोलन किया गया लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

उसके बाद क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद चौहान ने अस्पताल के निर्माण को लेकर शासन में दौड़ भाग तेज कर दी। इसका परिणाम यह हुआ कि निर्माण कार्य के लिए शासन ने अस्पताल को धन मुहैया कराया और निर्माण शुरू होने के आसार बढ़ गए। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को अस्पताल पहुंचे और निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उन्होंने आयोजित सभा में कहा कि दिसंबर तक अस्पताल में ओपीडी शुरू हो जाएगी। इससे लोगों को अब इस अस्पताल के खुलने के आसार जग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed