{"_id":"5bf1b02abdec2269685b1560","slug":"once-the-teacher-qualifies-for-the-eligibility-examination-the-city-gets-attached-twice","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पात्रता परीक्षा छूटते ही शहर में दो बार लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पात्रता परीक्षा छूटते ही शहर में दो बार लगा जाम
संतकबीरनगर
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा छूटते ही शहर में दो बार लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में 10 केंद्रों पर आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान शहर में दो बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद लगे जाम को समाप्त कराने के लिए पुलिसकर्मी जूझते रहे। उधर, हर केंद्रों की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा एचआर इंटर कॉलेज, ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल, एचआरपीजी कॉलेजर, कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, पीबी बालिका इंटर कॉलेज, संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज, सेंट थामस इंटर कॉलेज नेदुला, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, पीबी बालिका इंटर कॉलेज में 9688 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए आए थे। परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी थे। इस वजह से भीड़ अधिक हो गई थी। सुबह की पाली में परीक्षा समाप्त होते ही गोला बाजार, मुखलिसपुर चौराहा, बैंक चौराहा, समय जी स्थान चौराहा आदि जगहों पर सड़क जाम हो गया। पुलिस कर्मी जाम समाप्त कराने के लिए जूझते रहे। यही हाल शाम की परीक्षा का था। परीक्षा साढ़े पांच बजे समाप्त हुई तो सड़कों पर जाम की स्थिति रही। हर तरफ लगभग आधे घंटे से एक घंटे तक जाम लगा रहा। लोग किसी तरह से अपने गंतव्य तक पहुंचे।