{"_id":"638ce333bed2a2298072e785","slug":"on-the-orders-of-the-court-a-case-of-assault-was-registered-against-three-khalilabad-news-gkp4597393121","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर तीन पर मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर तीन पर मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर तीन पर मारपीट का केस दर्ज
धनघटा (संतकबीरनगर)। न्यायालय के आदेश पर महुली पुलिस ने कोल्हुआ गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर गांव के ही एक परिवार के तीन सदस्यों पर घर में घुसकर मारपीट, जानमाल की धमकी, तोड़फोड़ और चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
न्यायालय को दिए गए प्रार्थनापत्र में ग्राम कोल्हुआ निवासी विकास लाल श्रीवास्तव ने बताया है कि गांव के हेमंत त्रिपाठी, श्रवण त्रिपाठी व विजय त्रिपाठी से रास्ता विवाद चला आ रहा है। कुछ दिनों पहले उक्त लोग उसके दरवाजे पर खड़े होकर गाली देने लगे। विरोध करने पर घर में घुस गए और उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
जानमाल की धमकी दी। दरवाजे पर खड़ी कार में तोड़फोड़ की। न्यायालय के आदेश पर महुली पुलिस ने हेमंत त्रिपाठी, श्रवण त्रिपाठी व विजय त्रिपाठी पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद