फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   On the assurance of the CO, the teachers agreed, the strike postponed

सीओ के आश्वासन पर माने शिक्षक, धरना स्थगित

Sat, 01 Jan 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
On the assurance of the CO, the teachers agreed, the strike postponed
सीओ के आश्वासन पर माने शिक्षक, धरना स्थगित
विज्ञापन

- प्रधानाचार्य पर हमले का एक आरोपित गिरफ्तार, अन्य की होगी गिरफ्तारी
- प्रधानाचार्य पर हमले के आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर धरना दे रहा था माध्यमिक शिक्षक संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रधानाचार्य पर हुए हमले के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना कलेक्ट्रेट पर शुरू हुआ। शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी भी धरने में पहुंच गए। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज शिक्षक अपनी गिरफ्तारी देने पर अड़े रहे। सूचना पर सीओ अंशुमान मिश्र पहुंच गए और एक आरोपित की गिरफ्तारी की बात बताई और आगे अन्य आरोपिताें की जल्द गिरफ्तारी की बात कही। इसके बाद शिक्षकों ने अपनी गिरफ्तारी और धरना स्थगित कर दिया।

शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह के ऊपर हुए प्राणघातक हमले को एक माह हो जानेे के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। नामजद अभियुक्तों को अभी तक गिरफ्तार नहीं हुई, जिसको लेकर एक जनवरी से धरना व शिक्षक अपनी गिरफ्तारी की चेतावनी दी थी। उन्होंने जब तक सभी आरोपित पकडे़ नहीं जाते हैं, तब तक शिक्षक संघ चुप नहीं बैठेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह ने कहा कि पुलिस लगातार लापरवाही बरत रही है। एक माह बाद भी कोई कार्रवाई न होना पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाता है। उसी दौरान सीओ अंशुमान मिश्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करके अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह द्वारा धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया। धरने का संचालन जिला मंत्री अवध नारायण मिश्र ने किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ बस्ती के अध्यक्ष शिवपाल सिंह, ज्ञानेश कुमार राय, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष ध्रुव चंद पाठक, प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी, ओमप्रकाश सिंह, डॉ. दिग्विजय नाथ पांडेय, रामविलास यादव, अशोक कुमार राय, श्याम नारायण सिंह, विजय प्रताप सिंह, हृदय नारायण मिश्र, हसबुल्ला खान, प्रेम प्रकाश दुबे, गिरीश चंद्र चौबे, बृजेश कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, संत मोहन त्रिपाठी, अरुण कुमार ओझा, युनूस अख्तर, डॉ. राकेश कुमार सिंह, भास्कर मणि त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed