फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   On strike, work stalled

कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज ठप

Thu, 09 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 09 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
On strike, work stalled
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 सेमरियावां विकास खंड में कर्मचारी और ग्राम प्रधान के बीच हुए विवाद का मामला और तूल पकड़ लिया है। जहां कर्मचारी विकास भवन और नौ ब्लाकों पर तालाबंदी कर कामकाज बंद किए हुए हैं। वहीं गुरुवार को कुछ अधिकारी भी कर्मचारियों के समर्थन में उतर गए और धरना में शामिल होकर समर्थन जताया। दूसरी तरफ ग्राम प्रधानों ने भी मोर्चा खोलते हुए खलीलाबाद ब्लाक पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप मढ़ा। 
विज्ञापन

कर्मचारियों को मिला अधिकारियों का समर्थन
 विकास खंड सेमरियावां के जातेडीहा दुबौलिया के ग्राम प्रधान  की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को भी कर्मचारियों ने विकास भवन व नौ विकास खंड कार्यालयों पर तालाबंदी किया। इसके साथ ही कर्मचारी विकास भवन गेट पर ही धरना पर बैठे रहे। इस दौरान कुछ अधिकारी भी कर्मचारियों के समर्थन में उतर गए और दोषी ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन दिया।  
विज्ञापन

ग्राम्य  विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुुमार यादव के नेतृत्व  में विभिन्न विभागों के कर्मचारी गुरुवार को विकास भवन गेट पर तालाबंदी कर धरना जारी रखा। इस दौरान धरना में पहुंचे परियोजना निदेशक अनिल पांडेय ने कहा कि सेमरियावां के सहायक लेखाकर व बीडीओ के  साथ अभद्रता करने वाले ग्राम प्रधान व अन्य पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया,  लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई। इनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन ने अक्टूबर तक विकास का लक्ष्य पूरा को कहा है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि वह दोषियों को जेल भेजे। जरूरत पड़ी तो कर्मचारी अतिरिक्त कार्य कर विकास को गति देंगे। धरना में डीसी मनरेगा एवं खलीलाबाद के बीडीओ विनय कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ रमेशचंद्रा, संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष शक्ति विकास उपाध्याय, चेतराम,  अनिल सिंह, लालचंद्र चौहान, उदयराज यादव, ध्रुवचंद्र कन्नौजिया, परमहंस  गौतम, गणेश प्रसाद यादव, विवेक कुमार पांडेय, वीरेंद्र कुमार गुप्ता,  राधेश्याम, कुलदीप कुमार मौर्य, संतीशचंद्र श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश  प्रजापति, सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार गौड़, बंडूलाल, अशोक  कुमार, चंद्रप्रकाश, हीरालाल, अनिल कुमार सिंह, शंभूनाथ, सूदर्शनराम,  प्रवीण कुमार चौधरी, दीप श्रीवास्तव, केशव सहाय, प्रदीप कुमार पांडेय,  राजेश कुमार, शफीक अहमद आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्राम प्रधानों ने खलीलाबाद ब्लाक पर प्रदर्शन किया  
एक तरफ जहां कर्मचारी विकास भवन गेट पर धरना दे रहे थे, वहीं ग्राम प्रधानों ने खलीलाबाद ब्लाक कार्यालय पर पहुुंचकर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने प्रधान नसीमुद्दीन के साथ सहायक लेखाकार द्वारा की गई अभद्रता की निंदा की। साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पर ग्राम प्रधानों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए आलोचना की। इस बीच किसी ने बीडीओ कार्यालय का ताला तोड़ दिए जाने की सूचना अधिकारियों को दे दी, जिस पर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंए गए और छानबीन की। 

ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव के नेतृत्व में पूर्वाह्न 11 बजे बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान खलीलाबाद ब्लॉक पहुुंचे प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों पर ग्राम प्रधानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया और कहा कि मनरेगा, राज्य वित्त, चौदहवां वित्त में कमीशनखोरी बंद कराया जाए, साथ ही चेतावनी दिया कि अगर ग्राम प्रधान के ऊपर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो 11 जून से वृहद आंदोलन शुरू कियाज जाएगा। इसी बीच बीडीओ कार्यालय पर पहुंचे सपा नेता जयराम पांडेय ने ग्राम प्रधानों की मांगों का समर्थन किया और कहा कि अधिकारियों व कर्मचारी की मनमानी नहीं चलेगी। कहा कि अधिकारी व कर्मचारी भी अपने आचरण में सुधार करें। ब्लाक प्रमुख खलीलाबाद मनोज राय ने कहा कि वह पूरी तरह से ग्राम प्रधानों साथ है। प्रदर्शन करने वालों में गिरजेश कुमार चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, रविंद्र कुमार यादव, रियाज अहमद, गणेश, मुकेश, गंगा प्रसाद, गणेश यादव, राघवेंद्र प्रताप, एयाज अहमद, सुशील यादव, महाबीर मिश्र, इसरार आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed