फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   On one side the bier was raised and on the other side the shehnai was played.

Sant Kabir Nagar News: एक तरफ उठी अर्थी तो दूसरी तरफ बजी शहनाई

Tue, 28 Apr 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
On one side the bier was raised and on the other side the shehnai was played.
धनघटा। क्षेत्र के गायघाट पूर्वी में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के दौरान एक युवक की अर्थी निकली तो दूसरी तरफ एक लड़की विदा होकर ससुराल चली गई।
विज्ञापन


गायघाट पूर्वी निवासी संभल निषाद के बेटे सिंटू निषाद की शादी थी तो गांव निवासी योगेंद्र निषाद की बेटी की शादी थी। शाम को जब सिंटू की बरात निकली तो गांव के सिवान तक महिलाएं बरात को विदा करने आईं और विदा करने के बाद घरों को लौट रही थीं। इसी दौरान किसी ने कहा कि घर लौट रही महिलाओं के साथ रास्ते में कुछ लोग छेड़खानी कर रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर बराती पक्ष के लोग गांव निवासी योगेंद्र निषाद के पक्ष के लोगों से पूछताछ करने चले गए।
दोनों तरफ पूछताछ बातचीत होते-होते मारपीट होने लगी। इसमें संभल निषाद के पक्ष के 20 वर्षीय अनिल कपूर समेत पांच लोग घायल हो गए, जिसमें अनिल कपूर को अत्यधिक चोट आई। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में ले जाने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच योगेंद्र निषाद की बेटी की शादी भी रात में किसी तरह संपन्न हुई। उनकी बेटी विदा होकर अपनी ससुराल चल गई।
विज्ञापन

रात में पुलिस नहीं पहुंची तो गांव के लोगों का आक्रोश पुलिस के प्रति भी बढ़ गया। लोगों का कहना है कि पुलिस अगर समय से पहुंच गई होती तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं घटती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed