फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   On one side repairs are being done and on the other side the stones of the road are being uprooted

Sant Kabir Nagar News: एक तरफ मरम्मत तो दूसरी तरफ से उखड़ रही सड़क की गिट्टियां

Sun, 18 May 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
On one side repairs are being done and on the other side the stones of the road are being uprooted
गौरापार से सकूरचक जाने वाले मार्ग की इस तरह बिखर गयी हैं गिट्टियां 
रोसयाबाजार। पौली के गौरा पार मुख्य सड़क से सकूरचक की ओर जाने वाली मार्ग की दशा सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है। इस रास्ते पर राहगीरों का राह चलना दुश्वार हो गया है। वर्तमान समय में इसकी मरम्मत की जा रही है लेकिन एक तरफ मरम्मत हो रही है तो दूसरी तरफ इसकी गिट्टियां उखड़ रही हैं।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग से सकूरचक जाने वाला पिच मार्ग बदहाल हो गया था। एक माह पहले उस पर पिचिंग का काम शुरू किया गया तो लोगों में यह आस जगी कि अब आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। सड़क की एक तरफ से मरम्मत हो रही है तो दूसरी तरफ उसकी गिट्टियां उखड़ती जा रही हैं। ग्रामीण रामसजीवन यादव, सुखई यादव, अशोक कुमार, प्रमोद यादव, कौशल, विकास, राजेश कुमार, दयाराम, शिवपूजन, लल्लन प्रसाद यादव, नरसिंह आदि लोगों का कहना है कि मरम्मत के नाम पर किसी तरह से लगभग एक किमी तक गड्ढों को भर कर कोरम पूरा कर दिया गया। बीच गांव से लेकर स्कूल तक और पंचायत भवन के पहले सड़क की गिट्टियां ही उखड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

अक्सर लोग गिरकर घायल होते रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने अति शीघ्र फिर से सड़क निर्माण कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आरके पांडेय ने बताया कि अगर ऐसी बात है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed