फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   On charges of molestation teenager beaten and garlanded with shoes and slippers

Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी के आरोप में किशोर की पिटाई, निर्वस्त्र कर जूते की माला पहनाकर घुमाया

Wed, 11 Oct 2023 10:41 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Oct 2023 10:41 AM IST
सार

संतकबीरनगर जिले के एक मोहल्ले के रहने वाले किशोर को छेड़खानी के आरोप में पकड़ कर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, बाद में उसे नंगा कर चूता-चप्पल का माला पहनाकर शहर में घुमाया और फिर कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
On charges of molestation teenager beaten and garlanded with shoes and slippers
संतकबीनगर समाचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर शहर के एक मोहल्ले में मंगलवार को दोपहर में कुछ लोगों ने एक किशोर को किशोरी से छेड़खानी के आरोप में पकड़ कर पिटाई कर दी। उसे निर्वस्त्र करके जूते-चप्पल की माला पहनाकर शहर में घुमाया। फिर पुलिस को सौंप दिया। किशोरी के पिता ने किशोर पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज कराया है। वहीं, आरोपी किशोर की मां ने बेटे को मारने-पीटने, जानमाल की धमकी देने के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


छेड़खानी की शिकार किशोरी के पिता का आरोप है कि उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। शहर का रहने वाला किशोर दो-तीन माह पूर्व बेटी को स्कूल आते-जाते छेड़ता था। आरोपी को समझाया गया, लेकिन नहीं माना। मंगलवार को आरोपी उनके घर के पास पहुंच गया और बेटी को चिल्लाकर बुलाने लगा और अपनी चोट दिखाई।
विज्ञापन


आरोपी किशोर ने कहा उसका एक्सीडेंट हो गया है। उनकी बेटी ने उसे ऐसी हरकत करने से मना किया। इस पर आरोपी ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया और उसके साथ भाग जाने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दूसरी तरफ, आरोपी किशोर की मां का आरोप है कि उनका कक्षा दसवीं में पढ़ने वाला 16 वर्षीय बेटा सुबह करीब 11 बजे शहर गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ कर बुरी तरह से मारापीटा। इतना ही नहीं जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया। घटना को मोहल्ले के लोगों ने भी देखा है। उनका कहना है कि एक दिन पहले उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। इससे उसे चोट आई थी। उसी हालत में लोगों ने उसे जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया।

आरोपी किशोर का कहना है कि नौ महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम से किशोरी से जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को मैसेज भेजते थे। मंगलवार को वह किशोरी के घर के पास एक दुकान पर चाय पीने गया था। इसी दौरान कुछ लोग उसे पकड़ कर किशोरी के घर ले गए और मारापीटा। बाद में लोग उसे बरदहिया दुर्गा मंदिर के पास ले गए, जहां निर्वस्त्र करके जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाते हुए कोतवाली ले गए और पुलिस को सौंप दिया।

जैसे ही प्रकरण संज्ञान में आया पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपी पर छेड़खानी का आरोप लगा है। पिता की तहरीर पर किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी की मां ने भी कुछ अज्ञात लोगों पर बेटे को जूते की माला पहनाकर घुमाने और मारने-पीटने का आरोप लगाया है। इस मामले में भी अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। मामले की निष्पक्ष विवेचना होगी। - संतोष कुमार सिंह,एएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed